{"_id":"67fd5d35be7894427f019625","slug":"tight-security-arrangements-policemen-deployed-from-sarsawa-to-yamunanagar-shamli-news-c-30-1-sha1002-147171-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, सरसावा से यमुनानगर तक पुलिसकर्मी रहे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, सरसावा से यमुनानगर तक पुलिसकर्मी रहे तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यमुनानगर दौरे को लेकर जिले में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। आगमन और प्रस्थान के दौरान प्रधानमंत्री भले ही एयरफोर्स स्टेशन के परिसर में रहे हों, लेकिन सरसावा से लेकर यमुनानगर तक हाईवे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। एसपीजी के साथ-साथ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी वहां पर दिन भर डेरा डाले रहे।
प्रधानमंत्री का विमान 12:10 बजे रनवे पर उतरा। उससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, राज्यमंत्री बृजेश सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई रनवे पर स्वागत के लिए पहुंच गए थे। उनके साथ सभी जनप्रतिनिधि और अन्य पदाधिकारी मिलाकर 28 भाजपा नेता थे।
विमान से उतरते ही प्रधानमंत्री ने एक-एक कर सभी से परिचय लिया। हालांकि इस दौरान किसी के साथ कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई। भाजपा नेताओं के अलावा डीएम-एसएसपी समेत एसपीजी के जवान भी सुरक्षा के दृष्टि से वहां मौजूद रहे। एयरफोर्स स्टेशन परिसर में किसी को भी एंट्री नहीं दी गई। चारों तरफ पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही।
विज्ञापन
सादी वर्दी में भी तैनात रहे पुलिसकर्मी
सरसावा से यमुनानगर स्थित प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थल 26 किलोमीटर दूर था, जिसका 12 किलोमीटर का हिस्सा यूपी के क्षेत्र में पड़ता था। इस पर पुलिस-प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। यमुना पुल पर लगने वाला बाजार पहले ही बंद करा दिया गया था। इसके अलावा शाहजहांपुर के पास एक महाविद्यालय में सेफ हाउस बनाया गया था। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ी तथा अन्य सुरक्षा उपकरण भी आकस्मिक स्थिति के लिए तैनात रहे।
चालक बनकर पहुंचे कई भाजपा पदाधिकारी
पीएमओ की तरफ से आगमन और प्रस्थान के दौरान स्वागत करने वाले 56 नेताओं की सूची भेजी गई थी। उस सूची में जिनका नाम शामिल था वही एयरफोर्स स्टेशन के अंदर एंट्री कर पाए। कुछ स्थानीय पदाधिकारी बड़े नेताओं के चालक बनकर भी पहुंचे, लेकिन एयरफोर्स के जवानों ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया।
यह रहे मौजूद
जिला प्रभारी डीके शर्मा, महानगर प्रभारी वाईपी सिंह, विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, कीरत सिंह, मुकेश चौधरी, महापौर डॉ. अजय कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, मानवीर पुंडीर, केएल अरोड़ा, विजय माहेश्वरी, पुनीत त्यागी, अमित गगनेजा और राकेश जैन आदि मौजूद रहे।