फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three workers from falling unconscious into the river, scattering

नाले में गिरने से तीन मजदूर बेहोश, हड़कंप

Fri, 13 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 13 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Three workers from falling unconscious into the river, scattering
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अपर दोआब शुगर मिल के बराबर में सफाई करते समय तीन मजदूर नाले में गिर गए। नाले में गैस बनने के कारण तीनों बेहोश हो गए। शोर मचाने मिल अधिकारी पहुंचे और उनको बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


अपर दोआब शुगर मिल के चीनी गोदाम के बराबर में नाला निकल रहा है। यह नाला करीब 12 फुट गहरा और चार फुट चौड़ा है। शुक्रवार को यहां पर साफ सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान ओसामा पुत्र ताहिर निवासी तिमरसा नाले में गिर गया। उसे निकालने की कोशिश में शोएब पुत्र शमशाद और शमशाद पुत्र अशरफ निवासी पंसारियान भी नाले में जा गिरे। उन्होंने शोर मचाया, तो अन्य मजदूर पहुंच गए, लेकिन तब तक तीनों बेहोश हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मिल अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बाद में तीनों मजदूरों को वहां से निकाला गया और मिल के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान घटना की जानकारी हाेने पर काफी लोग जमा हो गए। जहां ओसामा, शमशाद की हालत गंभीर बनी रही। बाद में उन्हें शहर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले में बनी गैस से हुए बेहोश 
नाले की गहराई अधिक होने के कारण अंदर गैस बनी हुई थी। जिस कारण तीनों मजदूर गिरते ही उसमें बेहोश हो गए। यदि समय रहते अन्य मजदूर नहीं पहुंचते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि अभी भी दो मजदूरों की हालत चिंताजनक बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed