फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three village secretaries suspended for scam of Rs 41 lakh

Shamli News: 41 लाख का घोटाला करने पर तीन ग्राम सचिव निलंबित किए

Tue, 31 Dec 2024 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 31 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three village secretaries suspended for scam of Rs 41 lakh
शामली। 16 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर घोटाला करने के मामले में जसाला, लिसाढ़, नाला और अन्य गांवों में करीब 41 लाख के घोटाला करने पर ग्राम सचिव मनोज कुमार और निशांत वत्स और सुशील कुमार को निलंबित किया है। अन्य ग्राम सचिवों पर भी जल्द ही गाज करना तय माना जा रहा।
विज्ञापन

16 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर किए गए घोटाले प्रकरण में अमर उजाला ने 19 नवंबर के अंक में 16 ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति कराए 94 कार्य नामक शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। इससे पूर्व में भी प्रकरण में कई खबरें प्रकाशित की गई थी। इस मामले में जांच टीम ने ग्राम सचिवों को दोषी माना था, जिनका वेतन रोकने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि विभागीय टीम की जांच में सामने आया था कि लिसाढ़ और गंगेरु में कराए गए विकास कार्य में कुटेशन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। अभिलेख चोरी होने की भ्रामक सूचना ग्राम सचिव सुशील कुमार ने दी। यही नहीं अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए। सुशील को डीपीआरओ की रिपोर्ट पर निलंबित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम विकास अधिकारी निशांत मान ने करीब छह लाख के कराए गए विकास कार्यों के अभिलेख चोरी होना बताया। ब्रहमखेड़ा, जसाला गांव में विकास कार्यों में अनियमितता बरती गई, मनमाने तरीके से काम किया गया। जिस पर निशांत को जिला विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर निलंबित किया गया। इसी तरह ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार ने कैराना के भारसी और नाला गांव में टेंडर प्रक्रिया का पालन नहीं किया, मनमाने तरीके से काम किया। उच्चाधिकारियों के आदेश का भी पालन नही किया गया। जिस पर उसे भी निलंबित किया गया।

तीनों ने करीब 41 लाख का घोटाला किया। अन्य की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं इसमें ऊषा कंस्ट्रक्शन कंपनी को भुगतान करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed