फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three vehicles get online fitness certificate

तीन वाहनों को मिले ऑनलाइन फिटनेस प्रमाणपत्र

Wed, 03 Mar 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three vehicles get online fitness certificate
तीन वाहनों को मिले ऑनलाइन फिटनेस प्रमाणपत्र
विज्ञापन

शामली। शासन ने प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र एम-वाहन एप से जारी करने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में शामली जनपद में वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र एप के माध्यम से जारी करने का कार्य शुरू किया गया। पहले दिन तीन वाहनों को ऑनलाइन फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किए गए।

एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि इस नई प्रक्रिया में वाहन का अगला-पिछला हिस्सा, दोनों साइड, चेसिस, डेस बोर्ड के छह फोटोग्राफ लिए गए। इन फोटोग्राफ को मोबाइल के माध्यम से एप पर डाउनलोड किया गया। इसके साथ ही वाहन संबंधी प्रपत्र बीमा, प्रदूषण, स्पीड गवर्नर, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट, परिवर्तित टेप थ्री एम टेप आगे सफेद, पीछे लाल और दोनों साइड में पीली लगा होने संबंधी पोर्टल पर अपडेट किए गए। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑनलाइन फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किए गए। उधर, मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत बुुधवार को महिलाएं, बालिकाओं को नारी शक्ति सुरक्षा और स्वावलंबन विषय पर गोष्ठी आयोजित कर चर्चा की गई। इस अवसर पर ड्राइविंग लाइसेंस हेतु टाइम स्लॉट के अनुसार विशेष सुविधा प्रदान कर महिला का शिक्षार्थी लाइसेंस बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed