फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three trains canceled between Shamli-Delhi, passengers worried

Shamli News: शामली-दिल्ली के बीच तीन ट्रेनें रद, यात्री परेशान

Mon, 27 Nov 2023 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three trains canceled between Shamli-Delhi, passengers worried
शामली। शामली व दिल्ली के बीच तीन ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी वजह खेकड़ा व लोनी के बीच गेट नंबर दस पर अंडरपास का कार्य चलने के कारण तीन घंटे का ब्लाॅक बताया गया। पहले से ट्रेन रद्द होने की जानकारी न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें स्टेशन से वापस आने को मजबूर होना पड़ा। यात्रियों को बस से दिल्ली जाना पड़ा।
विज्ञापन

सहारनपुर-शामली-दिल्ली रेलवे मार्ग पर ट्रेनों से यात्रियों का बड़ी संख्या में आवागमन होता है। रविवार को रोज चलने वाली तीन ट्रेनें शामली व दिल्ली के बीच रद्द होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। जो ट्रेनें रद्द हुई हैं, उनमें सहारनपुर से 04430 ट्रेन सुबह सात बजे चलकर 12.40 बजे दिल्ली पहुंचती है। यह ट्रेन शामली में 8.55 बजे पहुंचती है। इस ट्रेन को शामली तक चलाया गया। इससे आगे दिल्ली तक रद्द रही। यही ट्रेन 04521 बनकर दिल्ली से 12.50 बजे सहारनपुर के लिए चलती है और शामली में 3:30 बजे पहुंचती है। यह ट्रेन दिल्ली न पहुंचने के कारण रद्द रही, जिस कारण दिल्ली से शामली आने वाले यात्री भी परेशान रहे। इस ट्रेन को शामली से 3:35 बजे वापस सहारनपुर भेजा गया। इसके अलावा सुबह 9.55 बजे शामली से दिल्ली जाने वाली 04420 ट्रेन भी रद्द रही।
विज्ञापन

इस ट्रेन का दिल्ली पहुंचने का समय 1.45 बजे है। इस तरह से शामली-दिल्ली के बीच चलने वाली तीन ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों को स्टेशन पर पहुंचने के बाद ही ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी मिली और वहां से वापस आना पड़ा। इसके बाद यात्री बसों से दिल्ली रवाना हुए। कुछ यात्रियों ने तो दिल्ली जाने की यात्रा ही रद्द कर दी। यात्रियों का कहना था कि रेलवे की तरफ से पूर्व में ट्रेन रद होने की पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खेकड़ा-लोनी के बीच तीन घंटे का ब्लाॅक होने से रद्द हुई ट्रेन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रविवार को खेकड़ा व लोनी के बीच खड़खड़ी हॉल्ट पर गेट नंबर दस पर अंडरपास का कार्य चलने की वजह से दोपहर 11.45 बजे से 2.45 बजे तक ब्लाॅक रखा गया। जिस कारण शामली-दिल्ली के बीच ट्रेनें रद्द रहीं।
- ये बोले यात्री
शाहदरा निवासी प्रेम ने बताया कि वह अपनी पत्नी बालेश के साथ गांव किरोड़ी में शादी में आए थे। उन्हें ट्रेन से घर जाना था। वह सुबह दस बजे स्टेशन पर पहुंचा। इसके बाद उसे दिल्ली जाने वाली ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिली। अब उसे बस से दिल्ली जाना पड़ेगा।
- काकानगर निवासी जयवीर ने बताया वह जरूरी काम से दिल्ली जाना था। वह स्टेशन पर गया तो उसे पता चला कि शामली से दिल्ली जाने से ट्रेन शामली में रुकेगी। इसके बाद वह बस से दिल्ली गया।

- मुरादाबाद निवासी सुरेश ने बताया कि वह झिंझाना क्षेत्र में सत्संग में आया था। ट्रेन रद्द होने की पहले से उसे कोई जानकारी नहीं थी। वह पौने दस बजे स्टेशन पर आया। उसे 9.55 बजे चलने वाली ट्रेन से दिल्ली जाना था, लेकिन ट्रेन रद्द होने से अब बस से ही जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed