फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three thieves of inter-district gang arrested

Shamli News: अंतरजनपदीय गिरोह के तीन चोर गिरफ्तार

Tue, 09 Jan 2024 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 09 Jan 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three thieves of inter-district gang arrested
पुलिस द्वारा पकडे गये चोरी के आरोपी-संवाद
कैराना (शामली)। लग्जरी कार में चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के फरार एक अन्य साथी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार देर रात लग्जरी कार सवार चोरों के आने की सूचना पर पुलिस टीम ने गांव तितरवाड़ा रोड नाशपाती के बाग के पास चेकिंग की। कुछ देरी के बाद पुलिस ने एक कार को रुकवा लिया और उसमें सवार तीन आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गांव झाड़खेड़ी के पास जंगल में छिपाई गई चोरी की दो बाइकें बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम टिंकू, अमित व सावन निवासीगण गांव बुच्चाखेड़ी बताए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना ने बताया कि आरोपी अपने साथी गांव के ही अक्षय के साथ लग्जरी कार को बाइक चोरी में प्रयोग किया करते थे। बरामद एक बाइक को 5/6 जनवरी की रात में तितरवाड़ा रोड पर स्थित नर्सिंग होम के बाहर से चोरी किया गया था, जिसके संबंध में शुऐब की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके अलावा दूसरी बाइक पानीपत के थाना चांदनीबाग क्षेत्र से चोरी की पाई गई। कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह कसाना ने बताया कि क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना के दौरान आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए थे, जिनकी तलाश थी। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर दिया गया है और उनके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed