फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three tehsils, 103 complaints, only 17 to be disposed of

तीन तहसील, 103 शिकायतें, निस्तारण मात्र 17 का

Sun, 21 Nov 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three tehsils, 103 complaints, only 17 to be disposed of
कैराना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी - फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना। संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में तहसील ऊन के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें डीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समय से करना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान 30 शिकायतें दर्ज हुई। जिनमें से पांच का निस्तारण हुआ। एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि महकमे के अधिकारियों को पुलिस से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता से करें। एसडीएम ऊन विशु राजा, डीडीओ प्रमोद कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी विनय कुमार, कृषि उप निदेशक शिवकुमार केसरी, तहसीलदार अजय बाबू शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शामली तहसील में एडीएम संतोष कुमार सिंह अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में 35 शिकायतें आईं। जिनमें से सात का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों का निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा तहसील कैराना में संपूर्ण समाधान मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष 38 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed