फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three students of class 10 and 12 drowned in Yamuna while bathing

Shamli News: नहाते समय कक्षा 10 और 12वीं के तीन छात्र यमुना में डूबे

Sat, 17 Aug 2024 04:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 17 Aug 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Three students of class 10 and 12 drowned in Yamuna while bathing
शामली/कैराना। यमुना में स्नान करते समय कैराना साइड में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद 3 बजे पानीपत के खोतपुरा गांव के रहने वाला कक्षा दसवीं का छात्र सुमित, 12वीं का छात्र सुमित और नितेश डूब गए। सूचना पर एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंची। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी यमुना में डूबे छात्रों का कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

पानीपत के गांव खोतपुरा निवासी 6 युवक और किशोर यमुना में नहाने आए थे। सभी 6 युवक और किशोर यमुना में हरियाणा की साइड नहाने लगे। इसी दौरान तीनों डूब गए। डूबने पर छात्रों के साथी आबिद, गौरव, रिहान ने शोर मचा दिया। शोर शराबा होने पर गोताखोर और पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। तीनों के परिजन खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तक भी तीनों का कोई सुराग नहीं लग सका। एसडीएम का कहना है कि तीनों को तलाश करने में गोताखोर जुटे हैं। मोटर बॉट का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 दिन पहले भी यमुना में दो सगे भाई और उनका मामा डूब गया था।

कैराना। यमुना नदी में गहरे गहरे गड्ढे होने के कारण 4 अगस्त को पानीपत के थाना चांदनी बाग से यमुना में नहाने आए राजस्थान के मूल निवासी 30 वर्षीय महेश और उसका 25 वर्षीय भाई बोधू उर्फ जितेंद्र तथा 35 वर्षीय मामा लोकेश यमुना में नहाते समय डूब गए थे। अगले दिन 5 अगस्त को गोताखोरों ने यमुना पुल से करीब 1 किलोमीटर आगे मामौर के पास से महेश और लोकेश का शव बरामद किया था। बाद में गोताखोरों ने तीसरे युवक जितेंद्र की तलाश में कई दिन तक अभियान चलाया, लेकिन 11 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक यमुना में डूबे जितेंद्र का कहीं पता नहीं चल सका। इससे पहले भी समय समय पर यमुना नदी में स्नान के दौरान युवकों ने अपनी जान गवाई है। ग्रामीण सोहनवीर, सादिक आदि का कहना है कि यमुना में गहरे कुंड के कारण लोग काल के गाल में समाते हैं। कुंड के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed