फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three people of the same family reached Shamli after being released from Pakistan's jail

Shamli News: पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर शामली पहुंचे एक ही परिवार के तीन लोग

Mon, 14 Aug 2023 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three people of the same family reached Shamli after being released from Pakistan's jail
- तीन लोगों को लेने के लिए बाघा बार्डर के लिए रवाना हुई थी पुलिस और प्रशासनिक टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए एक परिवार के महिला समेत तीन लोगों को अमृतसर के बाघा बार्डर पर शामली की टीम की सुपुर्द कर दिए गए। पुलिस-प्रशासन की टीम उन्हें लेकर शामली के लिए रवाना हुई। उनकी रिहाई और वतन वापसी पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड बर्फ वाली गली निवासी नफीस (65), उसकी पत्नी अमीना (62) व पुत्र कलीम (35) पिछले साल पाकिस्तान में रिश्तेदारी में गए थे। वहां से वतन वापसी के दौरान पाकिस्तान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 14 माह बाद उनकी रिहाई की सूचना मिलने पर शनिवार को डीएम रविंद्र सिंह के निर्देश पर ऊन तहसील के नायब तहसीलदार सचिन वर्मा व शहर कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक रोहताश सिंह उन्हें लेने के लिए शनिवार रात बाघा बार्डर पहुंच गए।
विज्ञापन

बाघा बॉर्डर पर भारतीय जांच एजेंसियों ने तीनों की बॉडी स्कैनिंग करने के साथ ही कई घंटे पूछताछ की। इसके बाद तीनों को शामली टीम के सुपुर्द कर दिया। रविवार रात तीनों प्रशासनिक टीम के साथ अपने घर पहुंच गए। एसपी अभिषेक ने बताया कि पाकिस्तान से आए परिवार को कस्टम विभाग द्वारा अधिक सामान लाने पर गिरफ्तारी की बात सामने आई है। वहीं दूसरी ओर एसपी के अनुसार जहां तीनों के घर पहुंचने की बात कही गई है, वहीं नफीस के पुत्र मुनीर ने उनके घर आने से इंकार करते हुए इस मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। हालांकि मोहल्ले के लोग तीनों के घर पहुंचने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed