फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three officers will investigate the viral video of the Municipal President

Shamli News: पालिकाध्यक्ष के वायरल वीडियो की जांच करेंगे तीन अधिकारी

Fri, 06 Dec 2024 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 06 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three officers will investigate the viral video of the Municipal President
शामली। नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद संगल के वायरल वीडियो प्रकरण की जांच के लिए डीएम अरविंद कुमार चौहान ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति में एडीएम न्यायिक, एसडीएम सदर और सीओ सिटी को नामित किया गया है। यह वीडियो करीब 20 दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पालिका के छह सभासदों और उनके परिवार की महिलाओं ने अधिकारियों से वायरल वीडियो की जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल का महिला से व्हाट्सएप कॉल पर आपत्तिजनक बातचीत का वीडियो करीब 20 दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके साथ कुछ व्हाट्सएप चैट भी वायरल हुई थी। वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। डीएम ने वायरल वीडियो और इस प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति में एडीएम न्यायिक परमानंद झा, एसडीएम सदर हामिद हुसैन और सीओ सिटी अमरदीप मौर्य को नामित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इस मामले में पालिका के कुछ सभासदों और उनके परिवार की महिलाओं ने वायरल वीडियो के प्रकरण की जांच कराने की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया गया था। इसके आधार पर जांच समिति गठित की गई है। समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस मामले में अभी तक वीडियो में दिख रही महिला या पालिकाध्यक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने वीडियो को बताया फ्रेब्रिकेटिड
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने वीडियो को फ्रेब्रिकेटिड बताया है। उन्होंने व्हाट्सएप मैसेज जारी करते हुए कहा था कि कुछ षड्यंत्रकारी लोग उनके खिलाफ फ्रेब्रिकेटिड वीडियो बनाकर उनके चरित्र हनन की कोशिश की गई। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा था कि नगरपालिका से संबंधित शिकायतों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिले तो अब ये लोग चरित्र हनन पर उतर आए हैं।

पालिका में भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले सभासदों ने की थी मांग
सभासद निशिकांत संगल, राजीव गोयल, अनिल उपाध्याय, अजीत निर्वाल, सभासदों के पति पंकज गुप्ता व सेठपाल ने अधिकारियों से नगरपालिका में भ्रष्टाचार की शिकायत की हुई है। इन सभासदों व उनके परिवार की महिलाओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में और डीएम को शिकायती पत्र देकर पालिकाध्यक्ष से जान का खतरा बताते हुए वायरल वीडियो प्रकरण की जांच की मांग की थी ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed