फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three members of animal thief gang arrested in encounter

मुठभेड़ में पशु चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Sat, 26 Dec 2020 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three members of animal thief gang arrested in encounter
मुठभेड़ में पशु चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पशु चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक ट्रक, अवैध हथियार और नगदी बरामद की।
शुक्रवार को एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खुरगान चौराहे के पास पुलिस ने एक ट्रक को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए ट्रक को पकड़कर ट्रक के अंदर से तीन आरोपियों फरीद व दानिश निवासी मोहल्ला घोस्सा चुंगी, सिराज निवासी मोहल्ला खेलकला थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी मुनीर निवासी रहमतुल्लाह मस्जिद थाना कैराना फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पौना बंदूक, कारतूस, चाकू, नकब लगाने का सरिया, चोरी की हुई भैंस को बेचने से मिले 7900 रुपये व हरियाणा से चोरी किया गया एक ट्रक बरामद किया। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि 19 दिसंबर को मोहल्ला अफगानान निवासी साजिद के घेर का ताला तोड़कर एक दिन पूर्व रात में चोरों द्वारा दो भैंस चोरी कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed