{"_id":"5a08845f4f1c1bec538bca88","slug":"three-injured-in-collision-of-two-trucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की टक्कर में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों की टक्कर में तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। गांव डुन्डुखेड़ा निवासी महावीर सिंह रविवार की दोपहर मेरठ से ट्रक में गैस सिलेंडर लादकर कांधला आ रहा था। उधर, हरियाणा राज्य के यमुनानगर से बिजनौर निवासी दीपू अपने साथी शानू के साथ ट्रक में डस्ट लेकर मेरठ की ओर जा रहा था।
कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर गांव अट्टा के समीप दोनों ट्रकों में टक्कर हो गई। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को कांधला के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई है।
उधर, झिंझाना में करनाल हाईवे पर काठा नदी के निकट घने कोहरे के चलते ट्रक चालक ने कैंटर में टक्कर मार दी। इसमें कैंटर सवार युवक-युवती घायल हो गए। शनिवार सुबह पंजाब से सरधना जा रहे एक कैंटर में पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने कोहरे के कारण टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक तथा युवती रूपा निवासी गांव मक्कू (फिराजपुर) घायल हो गए। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि कैंटर सवार लोग सरधना चर्च में जा रहे थे।