फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three friends from Haryana drowned while bathing in Yamuna, one saved

Shamli News: यमुना में नहाते समय हरियाणा के तीन दोस्त डूबे, एक को बचाया

Wed, 12 Jun 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 12 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three friends from Haryana drowned while bathing in Yamuna, one saved
कैराना (शामली)। मंगलवार दोपहर यमुना नदी में नहाते समय हरियाणा के जनपद पानीपत निवासी तीन दोस्त डूब गए। समय रहते गोताखोरों ने एक युवक को सकुशल यमुना से बाहर निकाल लिया। जबकि करीब एक घंटे बाद गोताखोरों ने दो युवकों के शवों को यमुना से बाहर निकाला। मृतक 11वीं और 12वीं के छात्र थे। सूचना पर पानीपत से परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे हरियाणा के पानीपत की विद्या नगर काॅलोनी निवासी प्रिंस (20), विकास (18) और शिवा यमुना में नहाने आए थे। तीनों दोस्त हरियाणा की साइड पुल से करीब 700 मीटर पहले यमुना में नहाने लगे। इस दौरान तीनों दोस्त पानी में डूबने लगे। यमुना किनारे प्लेज लगा रहे किसानों ने शोर मचा दिया। मौके पर आए गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। शिवा को समय रहते गोताखोरों ने यमुना से सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन प्रिंस व विकास का पता नहीं चला।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह कसाना मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों की तलाश शुरू कराई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने प्रिंस व विकास के शवों को यमुना से बाहर निकाला। सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों छात्र, पानीपत में ही पढ़ते हैं
परिजनों ने बताया कि प्रिंस मॉडल संस्कृति स्कूल पानीपत में कक्षा 11 और विकास राजकीय इंटर कॉलेज पानीपत में कक्षा 12 वीं का छात्र था। जबकि शिवा भी राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 12 वीं का छात्र है। तीनों के बीच गहरा याराना था। जिसके कारण वह अक्सर साथ ही रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed