{"_id":"5fee1e4a8ebc3e3d41437a4e","slug":"three-employees-including-assistant-engineer-found-absent-shamli-news-mrt518310546","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अभियंता समेत तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अभियंता समेत तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक अभियंता सहित तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित
शामली। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने जल निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक अभियंता समेत तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने तीनों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
सीडीओ शंभूनाथ तिवारी बृहस्पतिवार सुबह जल निगम कार्यालय पर पहुंचे। सीडीओ ने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो खंडीय लेखाकार ऋषिपाल, कनिष्ठ सहायक पंकज दत्त शर्मा व सहायक अभियंता दीपक कुमार अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने तीनों का एक दिन का वेतन काटने सहित स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता और जेई का उपस्थिति रजिस्टर न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दोनों का उपस्थिति रजिस्टर तत्काल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण पर जाता है तो उसके लिए एक विजिट रजिस्टर बनाया जाए। इस रजिस्टर में स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए कि किस क्षेत्र में क्या कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इंजीनियर कार्यालय में समय से नहीं आते हैं, जिससे समस्याओं का निस्तारण समय से नहीं हो पाता है।
जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल
शामली। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बढ़ती ठंड को देखते हुए विकास भवन में आए वृद्ध, असहाय व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब, असहाय व निराश्रित व्यक्ति ठंड से पीड़ित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्तियों के बीच पहुंचकर कंबल वितरित किए जाएं।