{"_id":"5de014488ebc3e54cc61195d","slug":"three-divorces-given-over-phone-shamli-news-mrt4560145101","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक देने पर पति सहित तीन के विरूद्ध मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक देने पर पति सहित तीन के विरूद्ध मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन पर दिया तीन तलाक
कैराना। अदालत में विचाराधीन दहेज उत्पीड़न के मुकदमे के बावजूद पति ने फोन पर अपनी पत्नी को तीन बार तलाक दे दिया। पीड़िता कीे तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
पीड़ित पक्ष के अनुसार मोहल्ला खैलकला निवासी गुलिस्ता का निकाह 2018 में मुजफ्फरनगर निवासी आमिर के साथ हुआ था। दहेज उत्पीड़न के चलते कुछ ही दिन गुलिस्ता ने अपने पति सहित अन्य ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित पक्ष के अनुसार मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को गुलिस्ता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि दहेज उत्पीड़न के मुकदमे के बावजूद उसके पति आमिर ने उसे तीन बार तलाक तलाक बोल कर तलाक दे दिया। इस कार्य में उसके ससुर अनीस और सास जरीना ने भी अपने बेटे का साथ दिया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति आमिर, ससुर अनीस और सास जरीना निवासी मुजफ्फरनगर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।