फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three degrees of mercury rolled in 36 hours

36 घंटे में तीन डिग्री पारा लुढ़का

Mon, 22 Jun 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three degrees of mercury rolled in 36 hours
शामली। अगले 24 घंटे में दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मानसून आने की संभावना है। पिछले 36 घंटे में दिन का पारा तीन डिग्री लुढ़क गया। मिश्रित मौसम रहने के बाद दोपहर बाद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। रविवार को दिन का पारा 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बाद पिछले 36 घंटे में आकाश में बादल और धूप का मिश्रित मौसम रहने से आम नागरिकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। दिन के तापमान में तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को दिन निकलते ही सुबह आकाश में बादल छाए गए। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूूप निकलने से मौसम में उमस रही। शाम चार बजे उमस भरी गर्मी से आम नागरिक हाल बेहाल रहे। रविवार को अवकाश रहने से बाजारों सूने रहे। रविवार को दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने उमस भरी गर्मी से लोगों के कलूर और पंखो की हवाओं में पसीने नही सूख पाए। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून समय से पूर्व आ सकता है। 23 जून मंगलवार को मानसून सक्रिय हो जाएगा। मानसून सक्रिय हो जाने के बाद बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार को लगातार बारिश होगी। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
18 जून 39 28 डिग्री सेल्सियस
19 जून 38 28 डिग्री सेल्सियस
20 जून 37 28 डिग्री सेल्सियस
21 जून 36 28 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed