फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three buses of the corporation will operate from Tuesday for Prayagraj Kumbh.

Shamli News: प्रयागराज कुंभ के लिए मंगलवार से संचालित होंगी निगम की तीन बसें

Sun, 19 Jan 2025 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 19 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three buses of the corporation will operate from Tuesday for Prayagraj Kumbh.
शामली। 21 जनवरी से लेकर 23 फरववरी तक शामली से प्रयागराज कुंभ के लिए यूपी रोडवेज निगम की बसों का संचालन करेगा। यूपी रोडवेज की शामली डिपो ने बसों का समय और किराया तय करके सूची जारी कर दी है। 1087 रुपये में शामली से प्रयागराज सवारी जा सकेंगी।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज के शामली बस स्टेशन के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि प्रयागराज कुंभ पिछले 19 दिन से चल रहा है। कुंभ के लिए शामली रोडवेज बस स्टेशन से 21, 22, 23 जनवरी को निगम की तीन बसें प्रस्थान करेगी। पहली बस दोपहर दो बजे, चार बजे और पांच बजे प्रयागराज कुंभ के लिए रवाना होगी। शामली से प्रयागराज तक का किराया 1087 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे 17 मिनट देरी से पहुंची
शामली। उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रविवार, मंगलवार, शुक्रवार को सुबह 4.53 बजे शामली आने का समय तय है। रविवार को उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने तय समय से दो घंटे 17 मिनट देरी से शामली रेलवे स्टेशन पर सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर पहुंची। इससे सवारियां परेशान रही। शामली रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन खराब मौसम के कारण देरी से चल रही है। शामली रेलवे स्टेशन से योग नगरी ऋषिकेश के लिए 7 बजकर 17 मिनट पर रवाना हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed