फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three bigha wheat crop burnt by fire

आग से तीन बीघा गेहूं की फसल जली

Sat, 17 Apr 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three bigha wheat crop burnt by fire
चौसाना। शाम के समय तेज हवा चलने से पठानपुरा गांव में आग लगने से करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग लगने से बिटौड़े, भूसे के कूप जल गए हैं। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम पांच बजे तेज हवा चलने से चौसाना क्षेत्र के पठानपुरा गांव में चरण सिंह के कटी हुई गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा से आग बेकाबू हो गई। देखते ही देखते खड़ी गेहूं की फसल तक आग पहुंच गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणो के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। आग लगने से पठानपुरा निवासी महेंद्र सैनी के तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणो ने बताया कि गेहूं के खेत के पास गांव के तीन बिटौड़े और एक भूसे का कूप भी जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed