{"_id":"6037ede18ebc3ee8fe118683","slug":"three-arrested-including-a-woman-in-an-attempt-to-rob-shamli-news-mrt5272071174","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की कोशिश करने के आरोप में महिला समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की कोशिश करने के आरोप में महिला समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
लूट की कोशिश में महिला समेत तीन गिरफ्तार
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में व्यापारी के घर में लूट करने आए दो बदमाशों के अलावा साजिश में शामिल महिला को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, दो तमंचे, पांच कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई हैं।
बृहस्पतिवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 24 फरवरी की दोपहर को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में व्यापारी सुंदरम कुच्छल के घर में तीन बदमाशों ने लूट की कोशिश की थी। शोर होने पर लोगों की मदद से दो बदमाशों को मौके पर पकड़ लिया था, जबकि दो बदमाश कार समेत फरार हो गए थे। सुंदरम की तरफ से थाना आदर्श मंडी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने मौके पर पकड़े गए दोनों बदमाश के नाम सतीश जोगी निवासी गांव बरलाजट थाना कोतवाली शामली हाल निवासी शिव कालोनी थाना रामनगर जनपद करनाल हरियाणा व पंकज त्यागी, निवासी गांव वीर बडालवा थाना निगदू जनपद करनाल हाल निवासी विकास नगर करनाल है। पुलिस ने इस घटना में सतीश की पत्नी कमलेश को भी गिरफ्तार किया है। एसपी के मुुताबिक कमलेश पर घटना की साजिश में शामिल होने का आरोप है। सतीश और उसकी पत्नी ने व्यापारी सुंदरम के यहां पूर्व में नौकरी करने वाले विजेंद्र के माध्यम से एक सप्ताह पूर्व रेकी करते हुए माल नगदी आदि होने की जानकारी ली थी। घटना करने के लिए अवैध हथियार विजेंद्र से लिया जाना बताया गया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर है। उनके विरुद्ध आसपास के जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ के अलावा हरियाणा में 15 से अधिक लूट, चोरी, नकबजनी, मुठभेड़, गैंगस्टर एक्ट आदि के मुकदमे दर्ज हैं। महिला समेत तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है और घटना में शामिल अन्य आरापियों की तलाश की जा रही है।