{"_id":"5e4597eb8ebc3ee5a243b53a","slug":"three-accused-of-threatening-divorce-shamli-news-mrt468833841","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी महिला ने एसपी विनीत जायसवाल को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले शामली में दूसरे मोहल्ले में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के एक माह बाद ही ससुराल वाले मारपीट कर उसे परेशान करने लगे थे। इसके दो माह से बाद वह अपने पति के साथ किराये के मकान में रहने लगी। आरोप है कि सास ने उसके पति को बहलाफुसला लिया, जिसके चलते वह भी उसके साथ मारपीट कर परेशान करने लगा। आरोप है कि उससे दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगा। इसी बीच उसके एक पुत्री हुई। इसके बाद से सास और पति उसे बेचने और तलाक देने की धमकी देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की।
अभियान चलाकर दुकानों से पॉलिथीन जब्त की
शामली। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को मिल रोड से लेकर धीमानपुरा तक दुकानों और ठेलों पर पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग दुकानों से करीब पांच किलो पॉलिथीन बरामद हुई। पॉलिथीन मिलने पर दुकानदार विजय, रवि और हर्ष से दो-दो हजार रुपये, हर्ष और मोहन से एक-एक हजार रुपये और ठेले वालों से 700 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार चलाया जाएगा।