फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three accused arrested with 16 kg ganja

Shamli News: 16 किलो गांजे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2024 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with 16 kg ganja
शामली। शहर कोतवाली पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट मेरठ की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 16 किलो 720 ग्राम गांजा, तीन मोबाइल फोन, बस व रेल के टिकट और 7800 रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में दो बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी बिहार से कैराना में गांजा सप्लाई करने आए थे। एसपी रामसेवक ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस व एएनटीएफ यूनिट मेरठ की टीम ने प्राइवेट बस अड्डे के निकट से तीन आरोपियों को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम रंजन साहनी पुत्र संजय साहनी व मेघनाथ कुमार पुत्र नंद किशोर साहनी निवासी गांव मोहली थाना तरईया जनपद छपरा बिहार और नासिर पुत्र कासिम निवासी कस्बा ऊन थाना झिंझाना है।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे बिहार से गांजा लेकर ट्रेन व बस से शामली पहुंचे थे। उन्हें यहां पर नासिर मिला। उसके माध्यम से उन्हें गांजे को कैराना में सप्लाई करना था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed