फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Threatened with jail, lured with the promise of a refund.

Shamli News: जेल जाओगे कहकर डराया, रिफंड मिलेगा कहकर फंसाया

Wed, 12 Aug 2026 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 12 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Threatened with jail, lured with the promise of a refund.
शामली। आयकर रिटर्न की पेनल्टी नहीं भरी तो जेल जाओगे... 72 घंटे में भुगतान करो। इस तरह की धमकी भरी कॉल कर साइबर ठग अब आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों को निशाना बना रहे हैं। ठग कॉल करने के साथ ही व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर आयकर रिफंड का लालच भी दे रहे हैं। पुलिस ने लोगों से ऐसी कॉल और फाइलों से सावधान रहने की अपील की है। शहर में 50 से अधिक लोगों के पास साइबर ठग इस तरह की कॉल कर चुके हैं।
विज्ञापन

केस-1
सोंता रसूलपुर निवासी जाहिद खान के पास नौ अगस्त को अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह छह महीने से आयकर नहीं भर रहे हैं। जल्द भुगतान नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी दी गई। जाहिद ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

केस-2
खेड़ी गांव निवासी आसिफ के पास आठ अगस्त को कॉल आई। ठगों ने जुर्माना जमा नहीं करने पर कार्रवाई की धमकी दी और जल्द भुगतान करने को कहा। इसके साथ ही आयकर रिफंड का लालच भी दिया गया। आसिफ ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
शहर के धीमानपुरा रोड निवासी पंकज के पास एक अगस्त को व्हाट्सएप पर डॉट एपीके फाइल भेजी गई। ठगों ने आयकर रिफंड का लालच देकर फाइल डाउनलोड करने को कहा। पंकज ने फाइल डाउनलोड नहीं की।
असली नोटिस की ऐसे करें पहचान
पुलिस के अनुसार आयकर विभाग व्हाट्सएप पर आधिकारिक नोटिस या समन नहीं भेजता। विभागीय ई-मेल इनकम टैक्स डॉट जीओवी डॉट इन डोमेन से आते हैं। आयकर विभाग के वैध नोटिस में विशिष्ट डॉक्यूमेंट आइडेंटिफिकेशन नंबर (डीआईएन) होता है। साइबर ठग फर्जी वेबसाइटों के लिंक भेजते हैं, जो देखने में असली जैसी लगती हैं, लेकिन उनके अंत में डॉट कॉम या डॉट नेट हो सकता है।

एक क्लिक से मोबाइल में पहुंच सकता है मालवेयर
साइबर एक्सपर्ट इंस्पेक्टर संजीव भटनागर के अनुसार नोटिस में दिए लिंक या फाइल पर क्लिक करते ही मोबाइल में खतरनाक मालवेयर इंस्टॉल हो सकता है। यह मालवेयर बैंक डिटेल, पासवर्ड, ओटीपी और निजी जानकारी चुराकर साइबर ठगों तक पहुंचा सकता है। इसके बाद ठग बैंक खाते से रकम निकाल सकते हैं।


साइबर ठगी का शिकार होने या इस तरह की संदिग्ध कॉल आने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें। पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। - नरेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed