{"_id":"68531094fd93806bff097cde","slug":"threatened-to-disfigure-face-with-acid-if-case-is-not-withdrawn-shamli-news-c-26-1-smrt1048-144076-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मुकदमा वापस नहीं लेने पर तेजाब डाल चेहरा बिगाड़ने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मुकदमा वापस नहीं लेने पर तेजाब डाल चेहरा बिगाड़ने की धमकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मुकदमा वापस न लेने पर आरोपी युवक ने युवती को जान से मारने और तेजाब डालकर चेहरा बदनुमा बनाने की धमकी दी है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने सीओ सिटी अमरदीप मौर्य को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने थाना आदर्श मंडी पर गांव सिक्का निवासी रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि वह अपने काम से घर से बाहर आती जाती है तो आरोपी उसकी रैकी करता है। उसे संदिग्ध लड़के भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे उसे अपनी जान का खतरा बना है।
युवती के मुताबिक 28 मई की शाम करीब साढ़े छह बजे वह गांधी चौक शामली में किसी काम से जा रही थी तो रास्ते में रवि ने उसके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसका मोबाइल फोन छीन लिया और जमीन पर पटककर तोड़ दिया।
आरोपी ने कहा किथाने में शिकायत करने पर उसका कुछ नहीं बिगड़ पाएगा। शोर मचाने पर आरोपी उस समय धमकी देता हुआ वहां से चला गया। इस संबंध में 29 मई को वह सीओ कार्यालय में शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन जून को सब्जी मंडी नाला पटरी पर आरोपी ने उसे धमकी दी। अब आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह उसके चेहरे पर तेजाब डालकर बदनुमा बना देगा। पीड़िता का आरोप है कि वह अधिकारियों के चक्कर काटकर थक चुकी है, लेकिन आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई।