फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Threat to life from wife and her lover

पत्नी व उसके प्रेमी से जताया जान का खतरा

Sun, 21 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Threat to life from wife and her lover
कांधला। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी के एक युवक के साथ अनैतिक संबंध के चलते अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को बताया कि उसकी शादी करीब 20 वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी ने कस्बे के एक युवक से अनैतिक संबंध बना रखे हैं। एक सप्ताह पूर्व पीड़ित ने उन्हें रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया था। इसकी जानकारी डायल 112 पुलिस को दी थी। मौके पर पीड़ित पत्नी और प्रेमी ने माफी मांगकर भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का वादा किया था।

पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी अब भी प्रेमी के साथ संबंध बनाए हुए हैं। उनसे पीड़ित की जान को खतरा है। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी उसके साथ वारदात कर सकते हैं। पीड़ित ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की तथा सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed