फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thousands of devotees took a holy dip in the Yamuna on Ganga Dussehra.

Shamli News: गंगा दशहरा स्नान पर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 25 Jun 2026 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees took a holy dip in the Yamuna on Ganga Dussehra.
कैराना में यमुना में स्नान करते श्रद्धालु-संवाद
गंगा दशहरा पर यमुना तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। ज्येष्ठ के दशहरा के अवसर पर बुधवार को यमुना तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान किया और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।
सुबह करीब पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का यमुना तट पर पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने यमुना के पवित्र जल में स्नान करने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालुओं ने दीपदान कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए ब्राह्मणों को वस्त्र, मिष्ठान और दक्षिणा भेंट की। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली और कल्याण की कामना भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यमुना तट पर निजी गोताखोरों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए कोतवाली पुलिस भी पूरे समय मुस्तैद रही। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के माहौल के बीच गंगा दशहरा स्नान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

कैराना में यमुना में स्नान करते श्रद्धालु-संवाद

कैराना में यमुना में स्नान करते श्रद्धालु-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed