फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Those selling intoxicants will be socially boycotted

Shamli News: नशा बेचने वालों का किया जाएगा सामाजिक बहिष्कार

Fri, 07 Feb 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 07 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Those selling intoxicants will be socially boycotted
शामली, कांधला। कस्बे के लोगों ने नशे की बिक्री करने वालों के खिलाफ मुहिम चलाने का निर्णय लिया है। लोगों का कहना है कि जिस भी समाज के लोग नशे की बिक्री करते मिलते हैं उनके समाज के गण्यमान्य लोगों के साथ मिलकर ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। वार्ड वाइज 12-12 सदस्यों की कमेटी गठित की गई है। सभी 25 वार्ड में कमेटी गठित की गई है। एसपी ने भी मुहिम शुरू करने वाले लोगों की मदद करने की बात कही है।
विज्ञापन

दरअसल, नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ बीते बुधवार को कस्बे के मोहल्ला मोहलानान में नगर पालिका अध्यक्ष और अन्य लोगों ने बैठक की थी। बैठक में नशे के खिलाफ रणनीति तैयार की गई थी।
विज्ञापन


मुहिम शुरू करने वाले नगर पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने बताया कि सभी कस्बे के जिम्मेदार लोगों को इसमें आगे आना होगा। कहा कि नशे के कारण कस्बे में लगातार परिवार बर्बाद हो रहे हैं। सभासद अफजाल अली का कहना है कि उन परिवारों को चिह्नित कर स्मैक व दूसरे नशे बेचने का जो कारोबार करते हैं। ऐसे परिवारों को पहले तो यह काम छोड़ने के लिए कहा जाएगा। अगर वह नहीं मानते है तो फिर सामाजिक बहिष्कार होगा। उन परिवारों की सूची पुलिस को दी जाएगी, ताकि कोई बेकसूर परिवार पुलिस कार्रवाई का शिकार न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुनैद अख्तर ने कहा कि निरंकुश एवं निरंतर होने वाले अपराध को किसी न किसी का सरंक्षण अवश्य प्राप्त होता है। ऐसी स्थिति में प्रशासन से अधिक आशा नहीं रखी जानी चाहिए। समाज को नशे के विरुद्ध कानून के दायरे में रह कर स्वयं कठोर कदम उठाने होंगे। तभी कस्बा नशे से बच सकता है। सदफ बेग ने कहा कि नशा घर के घर बर्बाद कर रहा है।

डॉ नफीस बेग ने कहा कि लोगों के सहयोग से मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा। पूर्व सभासद मुशर्रफ का कहना है कि टीम का लोग भी सहयोग करें।
कांधला के लोगों की मुहिम काबिले तारीफ है। नशे की बिक्री करने वालों की सूचना पर पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। हाल ही में कई को सलाखों के पीछे भी पहुंचाया गया है। - रामसेवक गौतम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed