फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   This month Navodaya Vidyalaya will get a new building

इसी माह मिल जाएगा नवोदय विद्यालय को नया भवन

Wed, 16 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
This month Navodaya Vidyalaya will get a new building
शामली के जवाहर नवोदय विद्यालय का एकेडमिक ब्लाक - फोटो : SHAMLI
इसी माह मिल जाएगा नवोदय विद्यालय को नया भवन
विज्ञापन

शामली। जिला मुख्यालय पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रथम चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। विद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक को हैंडओवर करने की तैयारी शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था इसी माह में जवाहर नवोदय विद्यालय के एकेडमिक ब्लाक को हैंडओवर कर देगी। इसके बाद ऊंचागांव में चल रहे अस्थायी विद्यालय को यहां स्थानांतरित किया जा सकता है।
केंद्र सरकार ने जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय की अप्रैल 2019 में स्वीकृति की थी। पूर्वी यमुना नहर के किनारे भैंसवाल गांव की 25 एकड़ भूमि में 17 करोड़ रुपये की लागत से नई दिल्ली की टेलीकॉम कंपनी टीसीएल पिछले डेढ़ साल से जवाहर नवोदय विद्यालय का निर्माण करा रही है। विद्यालय का मुख्य गेट, चहारदीवारी का कार्य पूरा हो चुका है। प्रथम चरण में विद्यालय के एकेडमिक ब्लाक में 18 कक्ष, चार लैब, चार आफिस, चार स्टोर, चार शौचालय, गर्ल्स हॉस्टल, भोजनालय, प्रधानाचार्य आवास, छह वार्डन सहित दस स्टाफ आवास को पूरा करके हैंडओवर की तैयारी है। विद्यालय के मुख्य परियोजना प्रबंधक उपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो गया है। इसी माह हैंडओवर कर दिया जाएगा। विद्यालय में बिजली आपूर्ति के लिए बिजलीघर भवन तैयार हो चुका है। 100केवीए के बिजली ट्रांसफार्मर के लिए विद्यालय की ओर से धनराशि जमा हो चुकी है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने के बाद तैयार विद्यालय भवन में बिजली कनेक्शन फिटिंग कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय खुले तो एकेडमिक ब्लॉक में रहेंगे बालक
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय के निर्माण एजेंसी के परियोजना प्रबंधक उपेंद्र सिंह के मुताबिक बालकों के छात्रावास का निर्माण पूरा होने तक उनके अस्थायी रूप से एकेडमिक ब्लाक के कमरों में रहने की व्यवस्था की जाएगी। दूसरे चरण में उपप्रधानाचार्य आवास, स्टाफ आवास, बालकों के लिए छात्रावास को पूरा किया जाएगा। उनका कहना था कि प्रथम चरण में जुलाई तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था। कोरोना काल के दौरान तीन माह का कार्य पिछड़ गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय का निर्माण अगले दो साल में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन भवन में शिफ्ट हो जाएगा पूरा सामान
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य वीसी पंत का कहना है विद्यालय का अस्थायी रूप से संचालन ऊंचागांव में हो रहा है। विद्यालय से हॉस्टल में प्रयोग होने वाला बेड, फर्नीचर, डायनिंग टेबिल आदि सामान नवीन भवन में शिफ्ट कर लिया है। सितंबर माह के आखिर तक प्रथम चरण में तैयार होने वाले भवन में विद्यालय का पूरा सामान शिफ्ट कर लिया जाएगा। अस्थायी भवन में 154 बालक- बालिका के प्रवेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed