फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   third eye will be monitored

तीसरी आंख से होगी निगरानी

Sun, 13 Dec 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sun, 13 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
third eye will be monitored
शामली। नगरपालिका की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से करोड़ों रुपये के प्रस्ताव पास हुए। बैठक में 25 लाख रुपये की लागत से शहर के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके साथ ही करीब 35 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन


शनिवार को नगरपालिका सभागार में चेयरमैन अरविंद संगल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में पुराने प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इस दौरान सभासदों ने पिछली बोर्ड बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर कोई कार्य न होने पर रोष जताया। इन प्रस्तावों को चेयरमैन ने दस दिन में पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद बोर्ड बैठक में शहर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों का प्रस्ताव रखा गया, जिसकी अनुमानित लागत 25 लाख रुपये है।
विज्ञापन


साथ ही शहर के लोगों को एक निश्चित सीमा तक निशुल्क वाईफाई का भी प्रस्ताव रखा गया। इसमें भी पालिका का करीब 25 लाख का खर्च आएगा। इन दोनों प्रस्तावों पर सभी सभासदों ने सहमति दे दी। इसके अलावा शहर में लाइट पोल, आरओ वाटर प्लंाट लगाए जाने को भी अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड बैठक में आए 35 प्रस्तावों पर सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से सहमति दी। ईओ अमित वरुण के प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, नसीम, ओमकारी, इस्लाम, अशोक सरोहा, पूरणचंद, अनीता, बबीता ऐरन, राजेंद्र कुमार, रूपाली गुप्ता, महबूब राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed