{"_id":"687fea230c3b93e602022a60","slug":"there-will-be-three-tier-tight-security-today-shamli-news-c-26-1-smrt1048-146204-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आज होगी तीन स्तरीय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आज होगी तीन स्तरीय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
शामली। जिलेभर में बुधवार को शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। शिवालयों में बड़ी सख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। मंदिरों में सजावट समेत सभी तैयारी की गई है। पुलिस प्रशासन ने भी मंदिरों पर तीन स्तरीय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह तक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्राचीन शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बम डिस्पोजल दस्ता जांच करेगा।
पुलिस-प्रशासन ने जिले के उन 11 प्राचीन शिव मंदिरों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है, जहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती हैं। इनमें शामली शहर के शिव मंदिर गुलजारी वाला, मंदिर हनुमान टीला, भाकूवाला, शिव चौक मंदिर, बलभद्र मंदिर, रघुनाथ मंदिर, कांधला में मनकामेश्वचर महादेव मंदिर, इस्सोपुर टील मंदिर, कैराना में बनखंडी महादेव मंदिर, थानाभवन में प्राचीन शिवालय, शिव मंदिर खेड़ी बैरागी शामिल हैं।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि मंदिरों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंदिर में प्रवेश द्वार, निकास द्वार और गर्भगृह में पुलिस की ड्यूटी रहेगी। मंदिरों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। इसके अलावा बम निरोध डिस्पोजल दस्ता और एंटी सबोटाज टीम (तोड़फोड़ नियंत्रक) भी मंदिरों में पहुंचकर सुरक्षा के मद्देनजर जांच पड़ताल करेगी। पुलिस की ड्यूटी रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी। महिला पुलिसकर्मियों की भी मंदिरों पर ड्यूटी लगाई है।