फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There will be a game in the school, the talent of the youth will be enhanced

Shamli News: हर विद्यालय में होगा एक खेल, निखरेगी युवाओं की प्रतिभा

Sat, 02 Aug 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 02 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
There will be a game in the school, the talent of the youth will be enhanced
शामली। ग्रामीण क्षत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जाएगा। एक विद्यालय-एक खेल योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में खेल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना का उद्देेश्य खेल का बेहतर माहौल तैयार करना है। इससे गांव की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।
माध्यमिक विद्यालयों में खेल की गतिविधियां नाम मात्र की देखने को मिल रही हैं। जब खेल प्रतियोगिता कराने के निर्देश जारी किए जाते हैं तो विद्यालय स्तर से सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। इस बार ऐसा नहीं हो सकेगा। विद्यालय में ही खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना होगा। इससे खिलाड़ियों में प्रतिभा में निखार देखने को मिलेगा। जिले में एक विद्यालय एक खेल की कवायद शुरू हो रही है। जनपद में राजकीय माध्यमिक विद्यालय 25, अशासकीय सहायता प्राप्त 63 और 27 वित्तविहीन माध्यमिक संचालित हैं।
विज्ञापन

हर विद्यालय को एक खेल का चयन करना है। इसमें कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊंचीकूद, लंबीकूद, भाला फेंक, क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबाल, हॉकी, एथलेटिक्स, टेनिस आदि खेल शामिल हैं। विद्यालय स्तर पर टीम चयनित होगी। यह टीम पहले विद्यालय फिर ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन कर उन्हें जिला व मंडल स्तर पर होने वाली प्र्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए खेल योजना संचालित है। खेल प्रतियोगिता के संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। हर विद्यालय को अपना एक खेल चुना जाएगा।- जेएस शाक्य, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed