फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There were some thorns due to which I had to leave RLD: Alam

कुछ कांटे रहे, जिसके कारण छोड़नी पड़ी रालोद : आलम

Mon, 03 Feb 2025 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
There were some thorns due to which I had to leave RLD: Alam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/गढ़ीपुख्ता। गढ़ीपुख्ता के आम के बाग में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में पूर्व सांसद अमीर आलम खां ने कहा कि करीब सात साल पहले लोकदल में शामिल हुआ था ताकि लोगों को सही राह दिखा मदद की जा सके। किसी भी पार्टी को छोड़ना बहुत ही मुश्किल होता है। कुछ ऐसी मजबूरियां रहीं, कुछ कांटे रहे जिसके कारण पार्टी छोड़नी पड़ी। मरते दम तक आसपा के साथ रहूंगा।

सदस्यता ग्रहण समारोह दोपहर 11 बजे आयोजित होना था। कार्यकर्ता दस बजे ही पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे सांसद चंद्रशेखर कार्यक्रम में पहुंचे। पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने कहा कि आसपा की नीतियों से प्रभावित होकर ही पार्टी ज्वाइन की है। अगर सभी मिलकर चलेंगे तो आसपा वेस्ट यूपी ही नहीं देश में परचम लहराएगी। नेता को आगे बढ़ने के लिए सभी का साथ जरूरी होता है। आसपा सहारनपुर मंडल की अध्यक्ष मैराजजहां ने कहा कि आज भाजपा सरकार में लोग जिस हालात में रह रहे हैं, उसमें बदलाव की आवश्यकता है। भाजपा ने हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाने का कार्य किया है। सभी को रोजगार नहीं मिल पा रहा। भाजपा हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद की बात करती है। सरकार लोगों का बरगला रही है। सभी को एकजुट होना होगा, तभी सरकार को उखाड़ने का काम होगा। सहारपुर के प्रभारी महताब गुर्जर ने कहा कि आने वाली नस्ल को रोटी, कपड़ा, मकान मिले, इसके लिए आसपा को मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed