फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There were more patients of cold, cough and fever in Chief Minister Arogya Melas

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में नजला, खांसी, बुखार के मरीज रहे ज्यादा

Sun, 19 Jan 2025 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 19 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
There were more patients of cold, cough and fever in Chief Minister Arogya Melas
शामली के मोहल्ला पंसारियान ​स्थित अरबन पीएचसी पर मरीजों की जांच करती चिकित्सक।
शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में नजला, खांसी, बुखार और त्वचा के रोगी ज्यादा रहे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया।
विज्ञापन

रविवार को जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में सुबह कोहरे व ठंड में मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेले में 65 मरीज आए। इनमें 28 गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया गया। इसके अलावा बुखार के तीन, नजला, खांसी व शरीर में दर्द के 13, एलर्जी के छह, शुगर व ब्लड प्रेशर के पांच-पांच और बाकी अन्य बीमारियों के मरीज आए। सभी मरीजों को दवा दी गई।
विज्ञापन

मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. उदित भटनागर ने मरीजों की जांच की। यहां पर 41 मरीजों ने पहुंचकर उपचार पाया। फार्मासिस्ट मनु शर्मा ने बताया कि पांच गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव गढ़ी अब्दुल्ला उपस्वास्थ्य केंद्र पर पांच गर्भवती महिलाओं सहित 48 मरीजों को जांच के बाद दवाई दी गई। केंद्र पर डाॅ. अजहर, नर्स शिल्पी, फार्मासिस्ट कमल सैनी आदि मौजूद रहे। डाॅ. अजहर ने बताया ज्यादातर मरीज बुखार, जुकाम व खांसी के रहे।

गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की दी जानकारी
गढ़ीपुखता। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले मेले में आए मरीजों की चिकित्सक ने जांचकर दवाई दी। आंगनबाड़ी ,आशाओं ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर पौष्टिक आहार की जानकारी दी। उन्हें टीकाकरण, रक्त की जांच, ब्लड प्रेशर, हेपेटाइटिस बी, शुगर आदि जांच कर आयरन, कैल्शियम की दवा का वितरण किया। आरोग्य मेले में 21 मरीज आए, जिनमें छह क्षय रोग के लक्षण वाले थे। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डाॅ. भावना, लैब इंचार्ज मेवाराम, एएनएम गीता, अमरीता, आंगनबाड़ी सुदेशना, नीलम, आशा सुरेशो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed