{"_id":"6457bc786816fedfd4016e28","slug":"there-was-relief-for-some-time-then-there-was-a-jam-shamli-news-c-26-1-smrt1046-2719-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कुछ देर मिली राहत फिर लग गया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कुछ देर मिली राहत फिर लग गया जाम
विज्ञापन
गन्ना लदे वाहनों का सड़क पर कब्जा, लोग हो रहे परेशान
-कारोबार चौपट होने से व्यापारी नाराज, उठाई जल्द समस्या समाधान की मांग
संशोधित फाइल संख्या-एक
फोटो
शामली। जाम से छह दिन बाद शहर के लोगों को कुछ देर के लिए निजात मिली, लेकिन शाम को फिर गन्ने से लदे वाहनों की कतार लग गई। पिछले छह दिनों से शहर के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को व्यापारियों ने जाम से परेशान होकर अपने प्रतिष्ठानों की चाबी डीएम को सौंपने की पेशकश कर दी थी। इसके बाद उन्होंने जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया था।
जिले की थानाभवन और ऊन चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त हो चुका है। अपर दोआब चीनी मिल का पेराई सत्र अंतिम दौर में है। बारिश के कारण नोकेन हुई शामली चीनी मिल के प्रबंधन ने मौसम साफ होने के बाद किसानों को ज्यादा इंडेंट जारी कर दिया था। इसके बाद मंगलवार को मिल में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके कारण गन्ना लेकर आए वाहनों की वजह से भीषण जाम लग गया, तब से रविवार सुबह तक शहर की सड़कों पर गन्ने के वाहनों का कब्जा रहा। रविवार दोपहर में गन्ना लदे वाहन कुछ देर के लिए सड़कों से हटे तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन शाम होते-होते एक बार फिर गन्ने के वाहनों की लंबी कतार सड़कों पर लग गई। माना जा रहा है कि मिल का पेराई सत्र समाप्त होने तक शहर के लोगों को इसी तरह जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जाम के कारण व्यापारियों को झेलना पड़ रहा नुकसान
जाम के कारण पिछले कई दिन से व्यापारियाें को नुकसान झेलना पड़ रहा है। ग्राहक बाजार आने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के साथ व्यापारियों ने डीएम रविंद्र सिंह से मिलकर प्रतिष्ठानों की चाबी उन्हें सौंपने की पेशकश कर दी थी। व्यापारियों का कहना था कि इस पेराई सत्र में शामली शुगर मिल आए दिन तकनीकी खराबी की समस्या से बंद होती रही। इसके चलते बार-बार शहर के लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ी। अब कई दिन से गन्ने के वाहनों के जाम के कारण ग्राहक शहर में आने से बच रहे हैं, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। समस्या के निस्तारण की मांग प्रशासन के सामने रखी जा चुकी है, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। डीएम ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया थाो