फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There was no respite from the scorching heat, people were suffering.

Shamli News: भीषण गर्मी, लू के थपेड़ों से नहीं मिली राहत, बेहाल रहे लोग

Wed, 08 May 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 08 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
There was no respite from the scorching heat, people were suffering.
शामली माजरा रोड पर धूप से बचने के लिये कपडा लपेट कर जाती छात्राएं
शामली। जिले में कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी व लू से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। हालांकि जिले में दिन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है जबकि रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। गर्मी व लू के कारण लोग परेशान रहे और घरों में रहने के कारण दोपहर को सड़कों पर आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

जिले में कई दिन से लू चल रही है। बुधवार को भी सुबह से ही गर्म हवा चलनी शुरू हो गई थी। दोपहर में तेज गर्मी व लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। शाम के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दोपहर के समय भीषण गर्मी व लू के चलते लोग घरों के अंदर ही दुबके रहे। सड़कों व बाजारों में दोपहर के समय आवाजाही कम रही। शाम को चार बजे के बाद बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन

दोपहर में दुपहिया वाहन चालक मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए दिखाई दिए। पैदल चलने वाले लोग भी धूप व लू से बचाव के लिए सिर व चेहरे को कपड़े से ढककर जाते दिखाई दिए। जिले के तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी और रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed