{"_id":"6895f8f44fe6f86a25086ad5","slug":"there-was-enthusiasm-in-the-school-on-the-occasion-of-rakshabandhan-festival-girl-students-made-beautiful-rakhis-and-tied-them-to-the-students-shamli-news-c-26-1-aur1003-147312-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रक्षाबंधन पर्व पर स्कूल में दिखा उत्साह, छात्राओं ने सुंदर राखियां बनाकर छात्रों को बांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रक्षाबंधन पर्व पर स्कूल में दिखा उत्साह, छात्राओं ने सुंदर राखियां बनाकर छात्रों को बांधी
Fri, 08 Aug 2025 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
शामली के सेंट आरसी स्कूल में रक्षा बंधन के अवसर पर सजी राखी दिखाते बच्चे । संवाद
-शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को बताया रक्षाबंधन पर्व का महत्व
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के शिक्षण संस्थाओं में रक्षाबंधन का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। इसके साथ ही राखी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने सुंदर-सुंदर राखियां बनाते हुए प्रतिभा दिखाई और छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर बहन-भाई के प्रेम का संदेश दिया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को पर्व की विस्तार से जानकारी दी।
शुक्रवार को बीएसएम विद्यालय परिसर में भावात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्कूल के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने विद्यालय के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह और प्रधानाचार्य राहुल चौधरी व अन्य शिक्षकों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। छात्राओं ने सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों व पुलिस कर्मियों को राखी बांधी।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पर्व एवं छात्र सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। शिक्षक शुभम राणा ने छात्रों को पर्व का महत्व बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद व संचालन योगेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य मलूक चंद, ललित कुमार, नीटू कुमार, संजू कुमार, अंकित भार्गव, पुष्पेंद्र शर्मा रहे। मेपल्स एकेडमी में राखी प्रतियोगिता हुई। प्रबंधक मुकेश कुमार संगल व चेयरमैन विपिन कुमार संगल, प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने विजेता छात्राओं को सम्मानित कर पर्व की जानकारी दी।
सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राखी बनाते हुए अपना घर आश्रम में पहुंचकर राखी बांधी। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने पर्व का महत्व समझाया। इस दौरान कविता, अकांक्षा, वंदना, नीलम आदि रही। सेंट आरसी स्कूल की छात्राओं ने राखी बनाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम परमानंद झा, मजिस्ट्रेट हामिद हुसैन व तहसीलदार शिव यादव को राखी बांधी। अधिकारियों ने छात्राओं को उपहार दिए।
प्रधानाचार्या उज्मा जैदी ने पर्व की जानकारी दी। देवी उमराकौर बनत में राखी प्रतियोगिता में छात्रा खुशी प्रथम, अवनी द्वितीय रहीं। प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल ने विजेताओं को पर्व के बारे में जानकारी देते हुए सम्मानित किया। श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर में राखी प्रतियोगिता हुई। कक्षा दो से पांच के बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। प्रथम रिद्धि, द्वितीय मल्लिका, तृतीय शौर्य रहा। प्रधानाचार्य उमेश कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया।
गांव कुड़ाना के वेदांतम स्कूल में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य राखी मेकिंग प्रतियोगिता हुई। राधिका वर्मा (कक्षा 6) प्रथम, अवनी बलियान (कक्षा 7) द्वितीय, अवि मलिक (कक्षा 7) तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को निदेशक डॉ. एके शर्मा ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने पर्व के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान दीपांशा मलिक, श्वेता सैनी, कोमल कुशवाहा, पूजा बंसल, शिवानी रही।