फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There was an outcry due to power cut in the night, people remained worried

Shamli News: रात में विद्युत कटौती से मचा हाहाकार, लोग रहे परेशान

Mon, 24 Jul 2023 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
There was an outcry due to power cut in the night, people remained worried
- शनिवार की रात में तीस बार से अधिक ट्रिपिंग ने उड़ाई लोगों की नींद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। विद्युत कटौती ने गर्मी में लोगों को परेशान कर दिया और इससे लोगों की नींद पूरी रात उड़ी रही। ट्रिपिंग एक या दो बार नहीं बल्कि तीस बार से अधिक हुई, जिससे वह पूरी रात सो नहीं पाए। इसके कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
जिले में धुआंधार बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। एक तरफ भीषण गर्मी और तेज धूप से लोग परेशान हैं। दूसरी तरफ हो रही बिजली कटौती ने लोगों का सुकून छीन लिया है। लगातार हो रही बिजली कटौती में विद्युत विभाग सुधार तक नहीं कर पा रहा है। शनिवार की रात में ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने के कारण बार-बार हो रही ट्रिपिंग से शहर के मोहल्ला सीबी गुप्ता कालोनी, रेलपार, लाजपत राय नगर, नया बाजार, नाला पटरी आदि स्थानों पर लगेगा पूरी तरह से परेशान रहे। ट्रिपिंग एक या दो बार नहीं बल्कि 30 बार से अधिक हुई, जिससे हर बार लोगों की नींद खुल जाती थी और वह ठीक तरह से सो नहीं पाई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह भी बिजली ट्रिपिंग का खेल जारी था, जिससे हर कोई परेशान होता दिखाई दिया। एक्सईएन उदय प्रताप सिंह का कहना है कि ओवरलोड के कारण ट्रिपिंग हो जाती है। रात में कई स्थानों पर ट्रिपिंग की समस्या हुई, जिसको बाद में ठीक करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलिंग का कार्य सात अगस्त रहेगा प्रभावित
शामली। ऊर्जा निगम के उपभोक्ताओं क्षेत्र की बिलिंग प्रणाली का तकनीकी उच्चीकरण के चलते 23 जुलाई से 7 अगस्त तक बिजली बिल जमा करने का कार्य प्रभावित रहेगा। क्योंकि इस समय पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की बिलिंग प्रणाली का कार्य चल रहा है। एक्सईएन उदय प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बिल बनाने, विभागीय काउण्टर पर बिल जमा करने, बिल संशोधन करने, नाम परिवर्तन करने, विद्या परिवर्तन करने, भार वृद्धि करने, ऑन-लाईन बिल जमा करने आदि समस्त कार्य प्रभावित रहेगा और जब कार्य पूरा हो जाएगा तो क्षेत्र की बिलिंग प्रणाली क्रियाशील हो जाएगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


बिजली लाइन में स्पार्किंग से मचा हड़कंप
सीबी गुप्ता कॉलोनी में शनिवार की रात करीब 12 बजे बिजली लाइन के तारों में अचानक ही स्पार्किंग शुरू हो गई। जिसके कारण लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ देर तक बिजली आपूर्ति भी गुल रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed