{"_id":"65eb70eae250e4dfa805a537","slug":"there-was-a-jam-in-the-city-people-remained-troubled-for-hours-shamli-news-c-26-1-sal1002-117677-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शहर में लगा रहा जाम, लोग घंटों तक रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शहर में लगा रहा जाम, लोग घंटों तक रहे परेशान
Sat, 09 Mar 2024 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर में शुक्रवार को एक बार फिर वाहनों का जाम लगा और लोग उसमें फंसकर परेशान हो गए। घंटों लगे जाम में पैदल लोगों को भी परेशानी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पडी। घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुलने पर वाहन चालकों व आम लोगों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार को एक बार फिर शहर में जाम के हालात पैदा हो जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। जाम के कारण पैदल चलने वालों को जहां परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं वाहन भी घंटों जाम में फंसकर परेशान रहे। वहीं हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले डाक कांवड़ियों को भी जाम के कारण परेशानियां उठानी पडी, हालांकि कई जगह पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर जाम से राहत दिलाई लेकिन शहर के गुरुद्वारा तिराहा, धीमानपुरा रेलवे फाटक, भिक्की मोड, सुभाष चैंक, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड पर जाम के हालात बने रहे। पैदल चलने वालों को भी निकलने की जगह नहीं मिल पाई। टीएसआई सुखविंदर सिंह का कहना है कि कुछ वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, जिसके कारण जाम लगता है। लोगों को नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।