{"_id":"685853f36e88d82e0102ca36","slug":"there-was-a-crowd-of-people-suffering-from-cold-cough-fever-and-skin-diseases-in-health-fairs-shamli-news-c-26-1-sal1002-144330-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आरोग्य मेलों में नजला, खांसी, बुखार और त्वचा रोगियों की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आरोग्य मेलों में नजला, खांसी, बुखार और त्वचा रोगियों की रही भीड़
Mon, 23 Jun 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
शामली/गढ़ीपुख्ता। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में नजला, खांसी, बुखार और त्वचा संबंधी रोगों के मरीज ज्यादा रहें।
जिले में रविवार को 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक न होने के कारण फार्मासिस्ट मनु शर्मा और स्टाफ नर्स आशा ने मरीजों की जांच कर दवा दी।
फार्मासिस्ट ने बताया आरोग्य मेले में 47 मरीज आए। इनमें त्वचा संबंधी 10, खांसी के पांच, बुखार के दो, ब्लड प्रेशर का एक, गैस तेजाब के दो और 23 अन्य बीमारियों के मरीज आएं। छह गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया गया। मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।
विज्ञापन
फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया आरोग्य मेले में 71 मरीज आएं। इनमें 31 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इनके अलावा त्वचा संंबंधी रोगों के छह, शुगर के चार, ब्लड प्रेशर के तीन, बुखार के पांच और अन्य रोगों खांसी, जुकाम, शरीर दर्द आदि के 17 मरीज आएं। सभी मरीजों को दवा दी गई।
गढ़ीपुख्ता के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में आंगनबाड़ी,आशा कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी । गर्भवती महिला को टीकाकरण, रक्त की जांच, ब्लड प्रेशर, हेपेटाइटिस बी, शुगर की जांच की गई और आयरन व कैल्शियम की दवा वितरित की गई।
आरोग्य मेले में 24 मरीज आएं। इनमें क्षय रोग के पांच मरीज आए। इसके अलावा बुखार, पेट दर्द, नजला, खांसी, शुगर, आदि रोगों के मरीज रहें। चिकित्सा प्रभारी डाॅ. भावना, एएनम गीता, अमरीता कटारिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुदेशना, नीलम, आशा सुरेशा आदि मौजूद रहें।