{"_id":"683c9d055bedf6250e054561","slug":"there-was-a-crowd-of-patients-of-cough-cold-and-allergy-in-health-fairs-shamli-news-c-26-1-smrt1048-143070-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आरोग्य मेलों में खांसी, जुकाम और एलर्जी के मरीजों की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आरोग्य मेलों में खांसी, जुकाम और एलर्जी के मरीजों की रही भीड़
विज्ञापन
शामली के बरखंड़ी अरबन अस्पताल में आयोजित आरोग्य मेले में मरीजों की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचा
- फोटो : संवाद
शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित हुए। आरोग्य मेलों में खांसी, जुकाम और एलर्जी के मरीज ज्यादा रहे। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर दवा दी।
रविवार को जिले में 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में सुबह से ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक नियुक्त न होने के कारण पिछले करीब तीन माह से फार्मासिस्ट मनु शर्मा और स्टाफ नर्स आशा मरीजों की जांच कर उपचार देते हैं।
फार्मासिस्ट ने बताया कि आरोग्य मेले में 42 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। चार गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनके अलावा खांसी के छह, एलर्जी के आठ, शुगर के एक, गैस के चार, बुखार के दो और शरीर दर्द, खांसी जुकाम आदि के 18 मरीज आए। सभी मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
विज्ञापन
मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 79 मरीज पहुंचे। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेले में 19 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनके अलावा शुगर के चार, ब्लड प्रेशर के दो, एलर्जी के छह, बुखार के पांच, खांसी जुकाम, शरीर दर्द आदि के 32 मरीज रहें। डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच व उपचार दिया।