फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is no facility for serious diseases in the district hospital

Shamli News: जिला अस्पताल में नहीं गंभीर रोगों की जांच की सुविधा

Tue, 28 Mar 2023 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
There is no facility for serious diseases in the district hospital
- शासन से स्वीकृत लैब तकनीशियन के दोनों पद रिक्त, आधुनिक जांच की भी नहीं है मशीनें
विज्ञापन

- मरीजों को महंगा शुल्क देकर निजी पैथोलोजी लैब में करानी पड़ रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की गंभीर रोगों की जांच की सुविधा नहीं है। मरीजों की केवल सामान्य जांच ही हो पाती है। इसकी वजह शासन से नियमित लैब तकनीशियन की नियुक्ति और आधुनिक जांच मशीनें उपलब्ध न होना है। गंभीर रोगों की जांच की सुविधा न होने से मरीजों को निजी पैथोलोजी लैब में महंगा शुल्क देकर जांच करानी पड़ रही है।
जिला संयुक्त चिकित्सालय में पैथोलॉजी लैब में न तो पर्याप्त स्टाफ है और न ही आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। शासन से लैब तकनीशियन के दो पद स्वीकृत हैं, लेकिन किसी की नियुक्ति न होने से दोनों पद खाली चल रहे हैं। स्टाफ के नाम पर पैथोलोजिस्ट डॉ. रेनू सिंह, संविदा पर एक लैब तकनीशियन शिवांगी और लैब सहायक बादल है। फिलहाल लैब में ब्लड ग्रुप, एचआईवी, सीबीसी, मलेरिया, टायफायड, चिकनगुनिया, यूरिन, यूपीटी, वीडीआरएल की सामान्य जांच होती है।
विज्ञापन

हेपेटाइटिस बी और सी की रैपिड कार्ड से जांच की जाती है, लेकिन वायरल लोड की जांच की सुविधा नहीं है। इसी तरह डेंगू की रैपिड किट से जांच की जाती है, लेकिन एलाइजा जांच की सुविधा नहीं है। इसके अलावा थायराइड, लिपिड प्रोफाइल, लीवर और गुर्दे संबंधी आदि जांच की सुविधा नहीं है। जिला अस्पताल में गंभीर रोगों की जांच की सुविधा न होने से मरीजों को निजी लैब में महंगा शुल्क देकर जांच कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायो केमेस्ट्री व ईएसआर मशीनें नहीं हुई चालू
जिला अस्पताल की पैथोलोजी लैब में बायो केमेस्ट्री और ईएसआर जांच की मशीनें उपलब्ध है, लेकिन लैब तकनीशियन न होने के कारण ये मशीनें अभी तक चालू नहीं हो सकी। बायो केमेस्ट्री की मशीन चालू होने पर मरीजों को लीवर, गुर्दे व लिपिड प्रोफाइल आदि जांच की सुविधा मिल सकेगी।
इन मशीनों की है जरूरत
जिला अस्पताल की पैथोलोजी लैब में एक रेफ्रिजेरेटर, एचबीए-1 एनालाइजर, ईएसआर एनालाइजर, सीबीसी एनालाइजर, बायो केमेस्ट्री फुल ऑटोमेटिक, इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर, यूरिन एनालाइजर, इन्क्यूवेटर, एचबी मशीन ऑटोमेटिड, माइक्रोस्कॉप बायनोकुलर और दो माइक्रो ईएसआर ट्यूब्।

कोट-
जिला संयुक्त चिकित्सालय में लैब तकनीशियन के स्वीकृत दोनों पद रिक्त चल रहे हैं। पैथोलोजी लैब के लिए जरूरी मशीनें और दो लैब तकनीशियन की नियुक्ति के लिए शासन को पत्राचार किया गया है। लैब में रोजाना लगभग 150 से अधिक सामान्य जांच हो रही है। - अंजू जोधा, सीएमएस जिला संयुक्त चिकित्सालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed