फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is a big scam in the Prime Minister's irrigation scheme in the district, investigation conducted

Shamli News: जिले में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में बड़ा गोलमाल, जांच कराई

Tue, 13 May 2025 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
There is a big scam in the Prime Minister's irrigation scheme in the district, investigation conducted
महबूब अली
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना का किसानों को लाभ देने के नाम पर गोलमाल कर दिया गया। जिन किसानों के पास मात्र 0.3646 और 0.8080 जमीन है, उनके नाम 30 से लेकर 32 हेक्टेयर जमीन दर्शा योजना का लाभ ले लिया। यही नहीं, योजना के जो रुपये किसानों के खाते में आए थे वे भी निकाल लिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने जांच कराई तो मामले का खुलासा हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने जिलाधिकारी को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी है।
इस तरह के छह मामले मुख्य विकास अधिकारी ने पकड़े हैं, जिनमें किसान की कम जमीन होने के बावजूद अधिक दर्शाकर योजना का लाभ लिया गया और रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। 30 लाख से अधिक रुपयों का गोलमाल किया गया।
विज्ञापन

n इस तरह पकड़ में आए मामले : किसानों ने योजना के तहत आवेदन किया था। कुछ किसानों को योजना का लाभ देने के लिए चयनित किया गया मगर इसके बाद उनके खाते में आए रुपये एक व्यक्ति के कहने पर किसी कंपनी में ट्रांसफर कर दिए। जबकि दो किसानों के खाते में रुपये आए ही नहीं और विभाग ने रुपये आना दर्शा दिया। मामले की शिकायत किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों से की। मुख्य विकास अधिकारी ने खुद मामले की जांच की तो मामलों का पता लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed