{"_id":"635c2042aa7e860065054b3a","slug":"there-are-ministers-but-no-officers-from-saharanpur-to-meerut-shamli-news-mrt6112658173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री तो हैं लेकिन सहारनपुर से मेरठ तक अधिकारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री तो हैं लेकिन सहारनपुर से मेरठ तक अधिकारी नहीं
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की मंडलीय बैठक में मंडालायुक्त डॉ. लोकेश एम. को पुष्प देकर
- फोटो : SHAMLI
मंत्री तो हैं लेकिन सहारनपुर से मेरठ तक अधिकारी नहीं
शामली। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की मौजूदगी में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। जिसमें सहारनपुर की पिलखनी की औद्यौगिक इकाई की स्थापना के लिए नए प्लॉट, सड़क, शामली चीनी मिल के गन्ना जाम मुक्ति, नई जगह पर पार्किंग व्यवस्था आदि मुद्दे उठाए गए। उद्यमियों ने कहा कि सहारनपुर से औद्योगिक विकास मंत्री तो हैं लेकिन यूपीसीडा का सहारनपुर से लेकर मेरठ मंडल तक कोई क्षेत्रीय अधिकारी नहीं है।
बैठक में सहारनपुर के उद्यमी अनूप खन्ना ने पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र की अधिकृत भूमि पर भूखंड आवंटित न किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यूपीसीडा ने वर्ष 2005 में पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया था। लेकिन प्रस्तावित भूमि पर वर्ष 2010 से नए भूखंड आवंटित नहीं किए जा रहे हैं। निरस्त भूखंडों का आवंटन अधिक रेट पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास मंत्री सहारनपुर से जसवंत सिंह हैं। लेकिन औद्योगिक क्षेत्र के लिए यूपीसीडा का सहारनपुर और मेरठ मंडल में कोई क्षेत्रीय अधिकारी नहीं है। फतेहपुर में नाला निर्माण नगर निगम नहीं कर रहा है।
साईमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने शामली औद्योगिक क्षेत्र का सीमा विस्तार, शामली के विजय चौक से लेकर कंडेला औद्योगिक क्षेत्र तक सड़क का चौड़ीकरण, डिवाइडर बनवाने और लाइटें लगाने, ढीले विद्युत तार बदलने के मुद्दे उठाए। मंडलायुक्त ने कंडेला औद्योगिक क्षेत्र को शामली कोतवाली में शामिल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब तक कंडेला औद्योगिक क्षेत्र का सीमा विस्तार नहीं होता है, तब तक जिला पंचायत की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में सड़कें, नाली, और पेयजल आदि की सुविधा और विकास कराया जाए। उन्होंने सहारनपुर जिले की औद्योगिक इकाई की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश यूपीसीडा के अफसरों को दिए।
विज्ञापन
शामली उद्यमियों की बिजली की समस्या के संबंध में विद्युत वितरण निगम के एमडी से मोबाइल पर चर्चा कर निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, सहारनपुर उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक अंजू सिंह, सहायक निदेशक बनवारी लाल, आईआईए के चेयरमैन अनुज गर्ग, उद्यमी अशोक बंसल, अशोक मित्तल, आईआईए के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।
--
शामली मिल की छाई के मामले में रिपोर्ट मांगी
शामली। उद्यमी अभिनव बंसल ने शामली चीनी मिल की छाई का मुद्दा उठाया। कहा कि शामली चीनी मिल की छाई से शहर के नागरिकों के घर प्रभावित हो रहे हैं। प्रदूषण विभाग की ओर से शामली मिल के पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मंडलायुक्त ने शामली समेत थानाभवन और ऊन चीनी मिल की प्रदूषण फैलाने वाली चिमनी और अन्य संयंत्र का निरीक्षण करके रिपोर्ट तलब की। शामली चीनी मिल के गन्ना जाम मुक्ति का उद्यमियों ने मुद्दा उठाते निस्तारण की मांग की। जिस पर मंडलायुक्त ने उद्यमियों, आम नागरिकों से सुझाव मांगे।
--
बाईपास की जद में औद्योगिक इकाई का मामला उठा
बैठक में कंडेला-टपराना बाईपास की जद में आई काजू फैक्टरी का मुआवजा प्रकरण में मंडलायुक्त ने कहा कि डीएम कोर्ट में मध्यस्थता के जरिये मुआवजा बढ़ाने की मांग करें। वहां से ही समस्या का निस्तारण हो सकता है। आईआईए के चेयरमैन अनुज गर्ग ने कंटेनर का मुद्दा उठाने पर उद्योग केंद्र के सहायक निदेशक बनवारी लाल ने कहा कि पूरा मामला शासन को भेज दिया गया है।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक लेते मंडलायुक्त डॉ. लोकश एम. व संयुक्त उद्योग आयु?- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक मौजूद अधिकारी।- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक में अपने विचार रखते उद्यमी अंकित गोयल व मोजूद अन्- फोटो : SHAMLI