फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There are less passengers in buses on Diwali, today the crowd will increase

दिवाली पर बसों में कम रहे यात्री, आज बढ़ेगी भीड़

Sat, 06 Nov 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
There are less passengers in buses on Diwali, today the crowd will increase
शामली। दीपावली पर यूपी रोडवेज की बसों में अपेक्षा से कम सवारियां निकलीं। गोवर्धन के दिन भी उम्मीद से कम यात्री ही बसों में सफर करते दिखाई दिए। भाईदूज पर अधिक भीड़ निकलने की संभावना है।
विज्ञापन

दीपावली के त्योहार को देखते हुए धनतेरस, छोटी दीपावली को यूपी रोडवेज की बसों में सवारियों की अच्छी-खासी भीड़ रही। बड़ी दीपावली और गोवर्धन के दिन कम सवारियां निकली। शुक्रवार को यूपी रोडवेज का शामली बस अड्डे पर भी ज्यादा भीड़ नहीं दिखाई दी। यूपी रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि धनतेरस को 3.51 लाख रुपये, छोटी दीपावली को 3.57 लाख रुपये, बड़ी दीपावली के दिन 3.40 लाख रुपये और गोवर्धन के दिन 3.28 लाख रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि भाईदूज की सवारियां पहले गोवर्धन के दोपहर बाद निकलना शुरू हो जाती थीं, लेकिन इस बार गोवर्धन के दिन दोपहर बाद रोडवेज बसों में अपेक्षा से कम सवारियां रहीं। भाईदूज के दिन अच्छी-खासी सवारियां निकलने की उम्मीद है। गोवर्धन के दिन दिल्ली-सहारनपुर की ओर से शामली ट्रेनों में कम सवारियां निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि भैयादूज के दिन भीड़ से बचने के लिए लोग निजी वाहनों का प्रयोग कर रहे हैं। त्योहार पर भीड़ होने की संभावना के चलते एडवांस में सिंधारा भिजवा देते हैं। दीपावली प्रोत्साहन योजना के तहत यूपी रोडवेज की बसों के फेरे बढ़ जाने और देर रात तक संचालन होने के बाद पिछले दो दिनों में कम सवारियां निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed