फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There are a lot of stones but not heart Assembly coined Electric Corporation in harassment case

विस में गूंजा विद्युत निगम के उत्पीड़न का मामला

Tue, 16 Feb 2016 12:31 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 16 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
शामली। थानाभवन से भाजपा विधायक सुरेश राणा ने नियम-301 के तहत विधानसभा सदन में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत चोरी एवं बकाया बिल के नाम पर किसान, मजदूर और व्यापारियों के उत्पीड़न का मामला उठाया।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रमुख फसल गन्ना होने के कारण और उसका भुगतान न मिलने के कारण किसान के साथ-साथ मजदूर एवं व्यापारी भी प्रभावित हैं, वहीं नियम को ताक पर रखकर विद्युत विभाग के कर्मचारी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगातार लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय का भी स्पष्ट निर्देश है कि जिन जनपदों में किसानों का एक रुपया गन्ना बकाया भुगतान न हो, तब तक किसी भी प्रकार की सरकारी एवं गैर सरकारी धन की रिकवरी नहीं हो सकती। इसके उलट शामली जनपद में लगातार बिजली बकायेदारों के खिलाफ मुकदमे कायम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक ओर सरकार कहती है कि यह किसानों का वर्ष है और दूसरी ओर यदि किसी किसान मजदूर पर पांच हजार का भी बिल बकाया है तो एफआईआर कराई जा रही हैं। बिजली कनेक्शन जोड़ने के नाम पर 10 हजार रुपये तक शमन शुल्क के नाम पर वसूला जा रहा है।


उन्होंने सरकार से ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है, जो न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। साथ ही किसान, मजदूर और व्यापारियों का उत्पीड़न रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed