फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The young man who came in-laws was shot

मामूली विवाद में साले ने जीजा को गोली मारकर घायल किया

Sun, 06 Oct 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
The young man who came in-laws was shot
The young man who came in-laws was shot
ससुराल में आए युवक को गोली मारी
विज्ञापन

कांधला (शामली)। गांव गंगेरू में ससुराल में आए युवक को आपसी विवाद के चलते साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी। घायल को कसबे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया।
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबपुर सुनहैटी निवासी शहजाद की शादी क्षेत्र के गांव गंगेरु निवासी युवती के साथ हुई थी। कई दिन पूर्व दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद महिला अपने मायके चली गई थी। आरोप है कि शुक्रवार शाम को ससुराल पक्ष ने शहजाद को गंगेरू में बुलाकर अपनी पत्नी को साथ ले जाने की बात कही गई। इसके बाद शुक्रवार रात को युवक अपनी ससुराल पहुंचा। आरोप है कि उसका साला अपने साथियों के साथ शहजाद को रात में जंगल में ले गया। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की और विरोध किए जाने पर उस पर गोली चला दी। गोली शहजाद को पैर में लगी। गोली चलने की आवाज पर आसपास खेत पर मौजूद लोग दौड़े, लेकिन हमलावर उसे घायलावस्था में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर घायल को कसबे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी प्रभाकर कैतुरा ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर आने के बाद जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed