फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The young man was beaten up and held hostage in the house

युवक को मारपीट कर घर में बंधक बनाने का आरोप

Fri, 21 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
The young man was beaten up and held hostage in the house
शामली। शहर के एक मोहल्ले में छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए लड़की के परिजनों ने युवक के साथ मारपीट कर अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया। इस मामले में युवक की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला रामशाला निवासी कृष्णा ने बताया कि निकट के एक मोहल्ले की लड़की उनके पड़ोस में अपनी सहेेली के यहां ईद की शीर देने आई थी। लड़की के साथ उसका छोटा भाई भी था। दोनों सहेलियां गली में खड़ी होकर आपस में मजाक रही थीं। पीड़िता के मुताबिक गली में उसका पुत्र बाइक धो रहा था। पड़ोस के नाते उसके लड़के ने भी लड़की को मजाक में कुछ कह दिया। लड़की ने जाकर यह बात परिजनों को बताई।
विज्ञापन

आरोप है कि लड़की के परिजन सहित कई लोग उसके घर पर आए और लड़के को पकड़कर मारपीट करते हुए अपने घर ले गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद भीड़ को तितर बितर किया। उधर, लड़की के परिजनों का कहना है कि उन्होंने युवक को बंधक नहीं बनाया, उसे पहले ही छोड़ दिया था। मामला दो वर्ग से जुड़ा होने के कारण एहतियात के तौर पुलिस बल तैनात किया गया है। कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed