फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The young man accuses the in-laws of taking the family hostage

युवक ने ससुरालियों पर लगाया परिजनों को बंधक बनाने का आरोप

Thu, 12 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The young man accuses the in-laws of taking the family hostage
युवक ने ससुरालियों पर लगाया परिजनों को बंधक बनाने का आरोप
विज्ञापन

कांधला (शामली)। एक युवक ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसके परिजनों को बंधक बनाने का आरोप जगाया है। युवक ने पुलिस से लोगों को बंधन मुक्त कराने की मांग की है।

मोहल्ला मुस्तफाबाद निवासी गुलफाम ने थाने पर तहरीर दी है कि उन्होंने अपने भाई शाहरुख के साथ सात मई को जनपद मेरठ के गांव बिसौला निवासी इमराना पुत्री हमीद के साथ निकाह कराया था। उसके भाई की पत्नी को ससुराल में एक रात रहने के बाद आठ मई को मायके वाले अपने साथ ले गए थे। बुधवार को उसका भाई शाहरुख परिवार के इरफान, इसराइल, नईम, सलमान, महिला समशिदा के साथ ससुराल में पत्नी को लेने गया। आरोप है कि उसके भाई के ससुरालियों ने सभी को घर पर बंधक बना लिया और जबरदस्ती उसके भाई पर तीन तलाक लेने का भी दबाव बना रहे हैं। गुलफाम ने बंधक बने सभी लोगों को मुक्त कराने की मांग की है। मामले में एसएसआई गजेंद्र सिंह भाटी का कहना है कि तहरीर मिली थी। मामला मेरठ जनपद का होने का कारण जनपद मेरठ पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed