फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The work of preparing the building for the CT scan unit started

सीटी स्कैन यूनिट के लिए भवन तैयार करने का काम शुरू

Fri, 04 Nov 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The work of preparing the building for the CT scan unit started
सीटी स्कैन यूनिट के लिए भवन तैयार करने का काम शुरू
विज्ञापन

शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में सीटी स्कैन यूनिट के लिए उपलब्ध कराई गई जगह पर निर्माण व मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। 30 नवंबर तक यह कार्य पूरा किया जाने का समय निर्धारित किया गया है। दिसंबर से मरीजों को नि:शुल्क सीटी स्कैन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
शामली में पूर्वी यमुना नहर किनारे गांव मुंडेट के निकट जिला संयुक्त चिकित्सालय में पिछले साल 16 अगस्त से ओपीडी शुरू हुई थी। नवंबर 2021 में पीपीपी मॉडल के तहत मरीजों की नि:शुल्क डायलिसिस यूनिट शुरू हुई थी। पिछले महीने शासन ने शामली समेत 16 जिलों में पीपीपी मॉडल के तहत सीटी स्कैन यूनिट स्थापित करने की घोषणा की थी। सीटी स्कैन यूनिट के लिए 1600 वर्ग फीट जगह की जरूरत बताई थी। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में 930 वर्ग फीट जगह उपलब्ध होने का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन

शासन से आई टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर प्रस्तावित जगह का निरीक्षण किया था। इसके बाद शासन स्तर से 930 वर्ग फीट में यूनिट लगाने प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि पीपीपी मॉडल के तहत लगने वाली सीटी स्कैन यूनिट का शासन स्तर पर एजेंसी से अनुबंध हुआ है। एजेंसी को जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में पीछे की तरफ दो कमरों की जगह दी गई है। यूनिट लगाने वाली एजेंसी ने अपने स्तर से उपलब्ध कराई जगह पर निर्माण व मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इसमें दोनों कमरों के बीच की दीवार को हटाकर बड़ा हॉल बनाया जा रहा है। इसके अलावा केबिन बनाए जाएंगे। यह कार्य 30 नवंबर तक पूरा किया जाना है। निर्माण व मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मशीनें लगाई जाएंगी। उम्मीद है कि अगले महीने में मरीजों को सीटी स्कैन की नि:शुल्क सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed