फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The work of creating the e-mail id of the students is incomplete

विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनाने का कार्य अधूरा

Tue, 17 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The work of creating the e-mail id of the students is incomplete
विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनाने का कार्य अधूरा
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री की 100 दिन की कार्य योजना में सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल माध्यमिक विद्यालयों की वेबसाइट, कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों और शिक्षकों की ई-मेल आईडी बनाने का कार्य बेहद सुस्त गति से चल रहा है। जबकि यूपी बोर्ड ने 15 मई तक यह कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। जिले में 105 माध्यमिक विद्यालयों में मात्र 14 विद्यालयों की वेबसाइट बनी हैं। 51,502 विद्यार्थियों में 6682 की ई-मेल आईडी बन पाई हैं।
यूपी बोर्ड ने एक सप्ताह पहले जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर अवगत कराया था कि कक्षा नौ से 12 तक के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों की ई-मेल आईडी और हर विद्यालय की अपनी वेबसाइट बनाने का कार्य मुख्यमंत्री की 100 दिन की कार्य योजना में सर्वोच्च प्राथमिकता में है। शासन स्तर से इस नई व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को माध्यमिक विद्यालयों में यह कार्य 15 मई तक पूरा कराने और इसकी प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। जिले में 19 राजकीय, 30 अशासकीय सहायता प्राप्त और 56 वित्त विहीन समेत कुल 105 माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें मात्र 14 विद्यालयों की ही वेबसाइट बन पाई है।
विज्ञापन

कक्षा नौ से 12 तक के कुल 51502 विद्यार्थियों में अब तक 6682 की ई-मेल आईडी बनी हैं। शिक्षकों की स्थिति देखे तो कुल 695 में 665 शिक्षकों की ई-मेल आईडी बन चुकी हैं। कुल मिलाकर देेखें तो शिक्षकों को छोड़कर विद्यालयों की वेबसाइट और विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनाने का काम धीमी गति से चल रहा है। अगर यही गति रही तो ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले 20 मई तक यह कार्य पूरा होना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट बनाने में राजकीय विद्यालयों की स्थिति शून्य
जिले के 19 राजकीय विद्यालयों में अब तक किसी की भी वेबसाइट नहीं बनी है। अशासकीय सहायता प्राप्त 30 विद्यालयों में दो विद्यालयों ने और वित्त विहीन 56 विद्यालयों में 12 विद्यालयों की वेबसाइट बनी है। विद्यालयों की वेबसाइट पर बोर्ड से जुड़े कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की ई मेल आईडी और मोबाइल नंबर अपलोड किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से बोर्ड से शिक्षण संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी विद्यार्थियों को घर बैठे ही मिल सके।

माध्यमिक विद्यालयों में वेबसाइट और विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनाने का कार्य चल रहा है। सभी प्रधानाचार्यों को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा - सरदार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed