फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The woman was thrown out of the house when her demand for Scorpios was not met

Shamli News: स्कार्पियों की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाला

Sun, 15 Jun 2025 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The woman was thrown out of the house when her demand for Scorpios was not met
शामली। दहेज में स्कार्पियो की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर महिला से मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप है।। पीड़िता की तरफ से पति समेत तीन के खिलाफ महिला थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव हथछोया निवासी भावना तोमर ने महिला थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 18 नवंबर 2024 को विवेक पंवार निवासी गांव जंधेड़ा समसपुर थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति विवेक, ससुर प्रवीन कुमार, सास सविता खुश नहीं थे और कम दहेज लाने का ताना देकर तंग व परेशान करने लगे। 17 जनवरी 2025 को ससुराल वालों ने उससे स्कार्पियो के नए मॉडल की मांग की। उसके मना करने पर तीनों आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की उसने यह जानकारी अपने चाचा सोनू को दी। उसके चाचा ससुराल वालों को समझाने के लिए आए, लेकिन तीनों ने उसके चाचा के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और कहा कि जब तक वह अपनी लड़की को स्कार्पियो का नया मॉडल नहीं दोगे तब तक वे इसी प्रकार उनकी लड़की को तंग व परेशान करेंगे। पीडि़ता की तरफ से महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed